अनूपशहर: 50 लाख के पार्क निर्माण में ‘पीला ईंट’ का खेल, शिकायत के बाद जांच को पहुँची ईओ

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर पालिका परिषद अनूपशहर द्वारा मस्तराम गंगा घाट पर लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे पार्क में घटिया निर्माण सामग्री और पीला ईंटों के प्रयोग का मामला गरमा गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के नगर पालिका परिषद अनूपशहर द्वारा मस्तराम गंगा घाट पर लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे पार्क में घटिया निर्माण सामग्री और पीला ईंटों के प्रयोग का मामला गरमा गया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष और कांग्रेस जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने रविवार को निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया।

भ्रष्टाचार पर भड़के शिकायतकर्ता

शिकायतकर्ता ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और नगर पालिका कर्मियों की मिलीभगत से पीला ईंटों से बनी दीवार पर आनन-फानन में प्लास्टर कर साक्ष्यों को छिपाने की कोशिश की गई है। उन्होंने निर्माणाधीन चारदीवारी की ईंटों की सैंपलिंग कराने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। मौके पर मौजूद ईओ गार्गी त्यागी ने एस्टीमेट के अनुसार जांच करने और ईंटों की सैंपलिंग कराने पर सहमति व्यक्त की है।

आंदोलन की चेतावनी

ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने प्रशासन को दोटूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि घटिया निर्माण को उखाड़कर मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराया गया, तो वह मंडलायुक्त मेरठ से शिकायत करेंगे। उन्होंने जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाने और नगर पालिका के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन शुरू करने का भी ऐलान किया है। फिलहाल, ईओ ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर स्थिति को संभाला है।

 

Voice Of News 24