सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस टीम ने ‘सेंथ मैरी कॉन्वेंट स्कूल’ में भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस टीम ने ‘सेंथ मैरी कॉन्वेंट स्कूल’ में भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
बहू-बेटी सम्मेलन और PTM में संवाद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस टीम ने स्कूल की अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) में शिरकत की। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य के नेतृत्व में आयोजित इस ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के माध्यम से छात्राओं और उनके अभिभावकों को महिला सशक्तिकरण, नए कानूनों और एंटी रोमियो अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह के कुशल मार्गदर्शन में टीम ने बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए। साथ ही आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता के लिए 1090 (वुमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस सहायता), और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) सहित विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार किया गया।
जागरूकता टीम में शामिल रहे
इस अभियान को सफल बनाने में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक अयोध्या यादव, महिला हेड कांस्टेबल नीलम शुक्ला, महिला कांस्टेबल प्रतिमा दूबे और कांस्टेबल गुड्डू यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महराजगंज : घर में बजने वाली थी शहनाई, चोरों ने बजा दिया बिगुल, जेवरात और नक़द लेकर फरार, खुद की सांत्वना के लिए पुलिसिया कार्रवाई अब आखिरी उम्मीद @Uppolice @maharajganjpol https://t.co/HOdy5FThja
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 29, 2026























