सिद्धार्थनगर: मिशन शक्ति 5.0 का कमाल, टूटने की कगार पर खड़े 8 परिवारों में फिर लौटी खुशियां

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व और ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के द्वितीय चरण के शुभारंभ के साथ ही सिद्धार्थनगर महिला थाने में खुशियों की नई किरण दिखाई दी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व और ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के द्वितीय चरण के शुभारंभ के साथ ही सिद्धार्थनगर महिला थाने में खुशियों की नई किरण दिखाई दी। महिला थानाध्यक्ष श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में परिवार परामर्श केंद्र पर आयोजित विशेष काउंसलिंग सत्र में तलाक की कगार पर खड़े 08 जोड़ों के बीच का मनमुटाव दूर कराकर उन्हें एक साथ विदा किया गया।

बिखरने से बचाए 8 परिवार

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में यह सराहनीय कार्य संपन्न हुआ। विभिन्न कारणों से एक-दूसरे से अलग रह रहे इन जोड़ों को लिखित समझौते के आधार पर आपसी सहमति से साथ रहने के लिए राजी किया गया। नवरात्रि के अवसर पर बिखरते परिवारों को फिर से जोड़ने की इस पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

सफल काउंसलिंग टीम

इस पुनीत कार्य में प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय के साथ काउंसलिंग टीम की महिला हेड कांस्टेबल आशा गौड़, महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह और प्रगति राय का विशेष योगदान रहा। शकुंतला-सुनील, अंजू-चंद्र प्रकाश और अफसाना-रहमत अली सहित सभी 8 जोड़ों ने अपने पुराने विवादों को भुलाकर एक नई शुरुआत करने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24