सिद्धार्थनगर जनपद के ग्राम बनकटा में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने ग्रामीणों संग सुना ‘मन की बात’

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को आज सिद्धार्थनगर के ग्राम बनकटा बूथ संख्या 264 पर सामूहिक रूप से सुना गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को आज सिद्धार्थनगर के ग्राम बनकटा बूथ संख्या 264 पर सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

प्रेरणा और जनभागीदारी पर जोर

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और देश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणादायक कहानियों को साझा किया। डॉ. सतीश द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सकारात्मक बदलाव की दिशा में प्रेरित करने वाला एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात कर समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

ग्रामीणों में उत्साह

संबोधन के पश्चात उपस्थित गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस कार्यक्रम को राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.