लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, जनपद शाखा लखीमपुर खीरी द्वारा भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, जनपद शाखा लखीमपुर खीरी द्वारा भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश और मंडल स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की, जिसमें संगठन की मजबूती और कर्मचारी एकता पर विशेष जोर दिया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ
समारोह के दौरान जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवगठित कार्यकारिणी में वीरेन्द्र कुमार को जिलाध्यक्ष, पंकज बाजपेई को कार्यकारिणी अध्यक्ष और शिवकुमार वर्मा को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, महिला प्रकोष्ठ में आशा देवी को जिलाध्यक्ष और क्षमा वाल्मीकि को जिलामंत्री मनोनीत किया गया।
अतिथियों का हुआ भव्य स्वागत
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकिशन वाल्मीकि और मीडिया प्रभारी मयंक गौतम सहित अन्य अतिथियों का जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में लखनऊ मंडल अध्यक्ष पवन वाल्मीकि और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर जनपद के सभी ब्लॉकों से आए भारी संख्या में कर्मचारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
महराजगंज : घर में बजने वाली थी शहनाई, चोरों ने बजा दिया बिगुल, जेवरात और नक़द लेकर फरार, खुद की सांत्वना के लिए पुलिसिया कार्रवाई अब आखिरी उम्मीद @Uppolice @maharajganjpol https://t.co/HOdy5FThja
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 29, 2026






















