पलिया
पलिया कलां ग्यारस की पावन बेला पर रविवार, को बाबा श्याम की असीम कृपा से भव्य एवं दिव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पलिया कलां ग्यारस की पावन बेला पर रविवार, को बाबा श्याम की असीम कृपा से भव्य एवं दिव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में आयोजित यह यात्रा प्रातः 7:30 बजे रानी सती दादी मंदिर से प्रारंभ होकर खाटू श्याम मंदिर तक पहुँची।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने “हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे” के जयकारों और मधुर भजनों के साथ मार्ग को श्याममय बना दिया। इस अवसर पर आलोक मिश्रा (भइया) ने विशेष रूप से सम्मिलित होकर बाबा के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच के सचिन बंसल, मनीष गर्ग, मोहित गर्ग, दिनेश गर्ग, प्रांशु जैन एवं पिंकी गर्ग का सराहनीय योगदान रहा। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर इस यात्रा ने पूरे नगर को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया, मानो स्वयं बाबा भक्तों पर कृपा बरसा रहे हों।
महराजगंज : घर में बजने वाली थी शहनाई, चोरों ने बजा दिया बिगुल, जेवरात और नक़द लेकर फरार, खुद की सांत्वना के लिए पुलिसिया कार्रवाई अब आखिरी उम्मीद @Uppolice @maharajganjpol https://t.co/HOdy5FThja
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 29, 2026























