महराजगंज : घर में बजने वाली थी शहनाई, चोरों ने बजा दिया बिगुल, जेवरात और नक़द लेकर फरार, खुद की सांत्वना के लिए पुलिसिया कार्रवाई अब आखिरी उम्मीद

महराजगंज

महराजगंज जनपद का फरेंदा थाना क्षेत्र लगातार सुर्खियों में रहता है। कभी विभागीय लापरवाही, कभी हत्या तो कभी चोरी जैसी घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

महराजगंज जनपद का फरेंदा थाना क्षेत्र लगातार सुर्खियों में रहता है। कभी विभागीय लापरवाही, कभी हत्या तो कभी चोरी जैसी घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है।
कुछ इसी अंदाज में बीती रात चोरों ने ग्राम निरनाम पूर्वी टोला लेदवा में एक घर को निशाना बनाया और परिजनों द्वारा बेटी की शादी के लिए मेहनत-मजदूरी करके इकट्ठा किए नक़द एवं कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित परिजनों ने वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को रोते-बिलखते बताया कि इस दौरान बड़ी संख्या में कीमती जेवरातों के साथ नकद 40 हजार रुपए भी चोरों ने चुरा लिये, जो बेटी की शादी के लिए रखी गई थी।

बेबस परिजनों के लिए पुलिसिया कार्रवाई ही आखिरी उम्मीद

इस चोरी ने बेबस परिजनों के मुंह से निवाला छीन लिया है। रोते-बिलखते परिजन,इस चोरी से पूरी तरह टूट चुकें हैं और पुलिस के भरोसे, इस उम्मीद में बैठे हैं कि पुलिस जल्द-से-जल्द घटना में संलिप्त चोरों को चिन्हित करे और चोरी हुए सामानों को बरामद कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करे।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर खुलासा कर पाती है? या फिर मजबूर परिजनों का दर्द कलेजे में आग लगाता रहेगा और पुलिसिया कार्रवाई फाइलों में ही उलझी रहेगी?

 

Voice Of News 24