सिसवा: टैक्सी स्टैंड की नीलामी संपन्न; देवरिया के साहब पांडेय ने 12.96 लाख की उच्चतम बोली लगाकर जीता टेंडर

सिसवा बाजार

महराजगंज जनपद के सिसवा नगरपालिका कार्यालय परिसर में आज शनिवार शाम नगर के टैक्सी स्टैंड के ठेके हेतु नीलामी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सिसवा नगरपालिका कार्यालय परिसर में आज शनिवार शाम नगर के टैक्सी स्टैंड के ठेके हेतु नीलामी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस नीलामी में देवरिया जनपद के साहब पांडेय ने बाजी मारते हुए सर्वाधिक बोली लगाकर स्टैंड का संचालन अपने नाम कर लिया।

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई नीलामी

नीलामी की पूरी प्रक्रिया नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल और नामित मजिस्ट्रेट व अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज की कड़ी निगरानी में आयोजित की गई। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने सभी आवेदकों के बीच बोली लगवाई।

12.66 लाख से शुरू हुआ मुकाबला

टैक्सी स्टैंड के लिए बोली की शुरुआत 12.66 लाख रुपये से हुई थी। उपस्थित विभिन्न ठेकेदारों और आवेदकों ने एक-दूसरे से बढ़कर बोलियां लगाईं। अंततः, देवरिया निवासी साहब पांडेय ने 12.96 लाख रुपये की उच्चतम बोली लगाकर टेंडर हासिल किया।

नीलामी के दौरान नगरपालिका कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक विष्णु प्रसाद, विनोद गुप्ता, शकील अहमद, धर्मवीर सोनी, विकासदीप जायसवाल और मेहताब अहमद सहित निकाय के अन्य कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। सफल नीलामी के बाद अब टैक्सी स्टैंड के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी नए ठेकेदार के पास होगी

 

Voice Of News 24