ठूठीबारी: शतचंडी महायज्ञ के समापन पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य भंडारे में हजारों ने छका प्रसाद

महराजगंज

महराजगंज जनपद के आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति के संगम ‘श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ’ का समापन भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ।  पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


महराजगंज जनपद के आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति के संगम ‘श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ’ का समापन भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ। विगत 10 वर्षों से चली आ रही इस गौरवशाली परंपरा का इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निर्वहन किया गया।

 

महायज्ञ के अंतिम दिन आयोजित इस विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रतिवर्ष यहाँ एक हजार से अधिक लोग प्रसाद पाते हैं, लेकिन इस बार यह संख्या और भी अधिक रही।

अनुशासन की मिसाल

भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा विशेष प्रबंध किए गए थे। महिलाओं और पुरुषों के लिए प्रसाद ग्रहण करने हेतु अलग-अलग व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो और कार्यक्रम निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।

मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण निगम, अजय निगम, कुलदीप निगम, मनोज कसौधन, महामंत्री डॉ. सुरेश विश्वास, अमित निगम और व्यवस्थापक विशाल रौनियार सहित विप्लव मद्धेशिया व राहुल प्रजापति ने बताया कि यह आयोजन जनसहयोग और मातारानी की कृपा से संभव होता है और यह अनवरत जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.