बलिया
बलिया प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता एवं पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित ‘श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह हनुमत श्रीराम महायज्ञ’ का भव्य समापन हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलिया प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता एवं पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित ‘श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह हनुमत श्रीराम महायज्ञ’ का भव्य समापन हुआ। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में बलिया से भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए 51 बसों के काफिले के साथ रवाना हुए।

20 से 28 मार्च तक चले इस आठ दिवसीय महायज्ञ ने भक्ति और विश्व शांति का अनूठा संदेश दिया। महायज्ञ की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि परिसर में कुल 1251 हवन कुंड बनाए गए थे, जिनमें 5 हजार से अधिक यजमानों ने आहुति दी। पूरे आयोजन के दौरान करीब 5 लाख श्रद्धालुओं ने हवन सामग्री समर्पित कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि वर्तमान वैश्विक अशांति और युद्ध के दौर में यह महायज्ञ शांति की कामना हेतु आयोजित किया गया है। प्रदेश के लगभग सभी मंत्रियों ने इस अनुष्ठान में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 स्पेशल एपिसोड : आपके जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों का सटीक विश्लेषण। पंडित अजय कुमार पाण्डेय के साथ जानें कैसा रहेगा आज का दिन? pic.twitter.com/GvrGV2m8Lw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 27, 2026























