जौनपुर
जौनपुर सऊदी अरब स्थित पवित्र ‘जन्नतुल बक़ी’ कब्रिस्तान के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को जौनपुर में विशाल विरोध जुलूस निकाला गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जौनपुर सऊदी अरब स्थित पवित्र ‘जन्नतुल बक़ी’ कब्रिस्तान के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को जौनपुर में विशाल विरोध जुलूस निकाला गया। बता दें कि 108 वर्ष पूर्व सऊदी सरकार द्वारा ढहाए गए इस कब्रिस्तान में पैगंबर मोहम्मद साहब की सुपुत्री और उनके परिवार के सदस्यों की मज़ारें स्थित थीं। इसी की याद और पुनर्निर्माण की मांग को लेकर पिछले 108 सालों से यह ऐतिहासिक जुलूस निकाला जा रहा है।

नसीरिया अरबी कॉलेज से शुरू होकर यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ शहर के सबसे बड़े इमामबाड़े ‘कल्लू मरहूम’ पर संपन्न हुआ। इस प्रदर्शन में लगभग 15 हज़ार महिलाओं और पुरुषों ने शिरकत कर अपनी आस्था और विरोध दर्ज कराया।
सुरक्षा और कवरेज के लिहाज से Voice of News 24 की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रही। सीनियर ब्यूरो चीफ तारिक अली खान के नेतृत्व में रिपोर्टर उपेंद्र श्रीवास्तव, इशरत हुसैन, डॉ. त्रिभुवन नाथ और अमरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने इस विशाल आयोजन की पल-पल की रिपोर्टिंग की।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 स्पेशल एपिसोड : आपके जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों का सटीक विश्लेषण। पंडित अजय कुमार पाण्डेय के साथ जानें कैसा रहेगा आज का दिन? pic.twitter.com/GvrGV2m8Lw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 27, 2026























