जोगिया: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर ब्लॉक सभागार में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड जोगिया स्थित ब्लॉक सभागार में शनिवार को ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ की सफलता सुनिश्चित करने हेतु एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड जोगिया स्थित ब्लॉक सभागार में शनिवार को ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ की सफलता सुनिश्चित करने हेतु एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी रामानंद वर्मा ने की, जिसमें संचारी रोगों की रोकथाम और ग्रामीण स्तर पर जागरूकता फैलाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान डेंगू, मलेरिया और दिमागी बुखार जैसे रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता, फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव पर जोर दिया गया। खंड विकास अधिकारी ने सचिवों और ग्राम प्रधानों को कड़े निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जल-जमाव की समस्या को तत्काल दूर करें और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करें।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीएएम प्रवीन त्रिपाठी और एनएमए रविशंकर मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करेंगी। बैठक में एडीओ पंचायत प्रदीप सिंह, ब्लॉक सचिव मो. मुस्तफा, परमात्मा यादव, अभिषेक त्रिपाठी और ग्राम प्रधानों में इंदल लोधी, मनीराम, मनमोहन, नीरज सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व पंचायत सहायक उपस्थित रहे।

अंत में, सभी उपस्थित सदस्यों ने इस अभियान को एक जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया ताकि जोगिया ब्लॉक को संचारी रोगों से पूरी तरह मुक्त रखा जा सके।

 

Voice Of News 24