सिद्धार्थनगर: ₹16.62 करोड़ की लागत से चमकेगा उसका-अजगरा-धर्म सिंहवा मार्ग, विधायक श्यामधनी राही ने किया भूमिपूजन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका ब्लॉक क्षेत्र को विकास की एक बड़ी सौगात मिली है। शनिवार को कपिलवस्तु सदर विधायक श्यामधनी राही के करकमलों द्वारा उसका–अजगरा–धर्म सिंहवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका ब्लॉक क्षेत्र को विकास की एक बड़ी सौगात मिली है। शनिवार को कपिलवस्तु सदर विधायक श्यामधनी राही के करकमलों द्वारा उसका–अजगरा–धर्म सिंहवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ। लगभग 16 करोड़ 62 लाख 78 हजार रुपये की भारी-भरकम लागत से होने वाला यह कार्य कछार क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाला साबित होगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। इस मार्ग के चौड़ीकरण से हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता होगी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

क्षेत्रवासियों ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था और इसकी मरम्मत व चौड़ीकरण क्षेत्र की प्रमुख मांग थी। विधायक ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही, ग्राम प्रधान रामकेवल शर्मा (अजगरा), उमेश पाण्डेय (लखनपुर), राम किशुन यादव (तालनटवा), लवकुश राजभर (करमा), सभासद मनीष जायसवाल, संदीप दुबे, संजय सहानी सहित बड़ी संख्या में प्रधान, भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.