नौतनवा: गैस किल्लत पर अधिवक्ताओं का हल्लाबोल; तहसील में धरना, प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम

नौतनवा

महराजगंज जनपद की नौतनवा तहसील में शनिवार को अधिवक्ताओं ने गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत और आपूर्ति में हो रही धांधली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद की नौतनवा तहसील में शनिवार को अधिवक्ताओं ने गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत और आपूर्ति में हो रही धांधली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में बैनर-पोस्टर के साथ जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर गैस आपूर्ति सुचारू नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र होगा।

बुकिंग के बाद भी खाली हाथ, मैसेज में मिल रही ‘डिलीवरी

बार अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में जुटे अधिवक्ताओं ने गैस एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारी अधिवक्ता नागेंद्र शुक्ला ने आरोप लगाया कि

बुकिंग करने और डीएसी (DAC) नंबर मिलने के बाद मोबाइल पर ‘सिलेंडर डिलीवर’ होने का मैसेज तो आ जाता है, लेकिन हकीकत में उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल रहा।

गैस आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।

इस पूरी प्रक्रिया में उन्होंने तहसील प्रशासन की मिलीभगत की आशंका भी जताई।

अधिवक्ता कोर्ट में काम करें या गैस की लाइन में लगें?

धरने पर बैठे अधिवक्ताओं का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि सिलेंडर न मिलने के कारण घरों में चूल्हे पर खाना बनाने की नौबत आ गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या एक अधिवक्ता अपनी पैरवी छोड़कर दिन भर गैस एजेंसी की लाइन में खड़ा रहेगा? इस अव्यवस्था से न केवल अधिवक्ता, बल्कि आम उपभोक्ता भी बुरी तरह त्रस्त है।

विरोध प्रदर्शन के बाद सभी अधिवक्ता तहसील कार्यालय पहुँचे और तहसीलदार कर्ण सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। बार अध्यक्ष ने दो-टूक शब्दों में कहा कि प्रशासन के पास केवल 24 घंटे का समय है। यदि इस समयावधि में अधिवक्ताओं और आम जनता को सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए गए, तो तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन तालाबंदी और प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.