रमियाबेहड़ में रसोई गैस का हाहाकार: एजेंसी पर उमड़ी भीड़, ₹2500 तक में हो रही कालाबाजारी

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के ब्लॉक रमियाबेहड़ क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


लखीमपुर खीरी जनपद के ब्लॉक रमियाबेहड़ क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। भारत गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ और लंबी कतारें प्रशासनिक दावों की पोल खोल रही हैं। आलम यह है कि सुबह से ही कड़कड़ाती धूप और अव्यवस्था के बीच महिलाएं और बुजुर्ग घंटों लाइन में लगने को मजबूर हैं, फिर भी कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

गैस की इस भारी कमी का फायदा उठाकर क्षेत्र में कालाबाजारी का खेल भी जोरों पर है। सूत्रों के अनुसार, जरूरतमंदों को चोरी-छिपे ₹2000 से ₹2500 तक में सिलेंडर बेचे जा रहे हैं। सिलेंडर न मिलने के कारण गैस संचालित दुकानों और होटलों में अफरा-तफरी का माहौल है। कार चालक और छोटे व्यापारी एक-एक सिलेंडर के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं, वहीं इस संकट के बीच लकड़ी बेचने वालों की ‘चांदी’ हो गई है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि गैस की आपूर्ति तत्काल सुचारू की जाए और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि आम जनता को इस किल्लत से राहत मिल सके।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.