महराजगंज
महराजगंज उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत, महाराजगंज पुलिस ने आज “Run for Empowerment” दौड़ का भव्य आयोजन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत, महाराजगंज पुलिस ने आज “Run for Empowerment” दौड़ का भव्य आयोजन किया। इस दौड़ के माध्यम से जनपद में “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन” का सशक्त संदेश प्रसारित किया गया।
इस दौड़ का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की गरिमामयी उपस्थिति में मऊ पाकड़ चौराहे से हुआ, जो पुलिस लाइन पर जाकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में जनपद की समस्त महिला आरक्षियों सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ प्रतिभाग किया।
दौड़ का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें हर कदम पर सुरक्षा का भरोसा दिलाना था। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक, कोतवाली प्रभारी तथा महिला थाना प्रभारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल सक्रिय रहा। पुलिस का यह सराहनीय प्रयास दर्शाता है कि सामूहिक भागीदारी से ही वास्तविक नारी सशक्तिकरण संभव है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 स्पेशल एपिसोड : आपके जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों का सटीक विश्लेषण। पंडित अजय कुमार पाण्डेय के साथ जानें कैसा रहेगा आज का दिन? pic.twitter.com/GvrGV2m8Lw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 27, 2026























