सिद्धार्थनगर: कस्तूरबा गांधी विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण वार्डेन समेत 4 शिक्षिकाओं का वेतन रोका, अनुपस्थिति पर थमाया नोटिस

डुमरियागंज

सिद्धार्थनगर जनपद जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने आज सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय डुमरियागंज का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने आज सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय डुमरियागंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं में भारी लापरवाही और स्टाफ की अनुपस्थिति पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए वार्डेन समेत चार शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान जब जिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया, तो वहां अव्यवस्था का आलम नजर आया। शिक्षिका अर्चना यादव, सीमा वर्मा, शकुन्तला यादव और मुख्य रसोइया गीता यादव ड्यूटी से नदारद मिलीं। वहीं, वार्डेन आशा गुप्ता भी विद्यालय में उपस्थित नहीं थीं। बताया गया कि वार्डेन किसी ट्रेनिंग में गई हैं, लेकिन मौके पर कोई आधिकारिक स्वीकृति आदेश न होने के कारण जिलाधिकारी ने इसे अनुशासनहीनता माना और सभी अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

प्रशासनिक निरीक्षण के साथ-साथ जिलाधिकारी ने बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने कक्षा 6, 7 और 8 की छात्राओं से संवाद किया और उनसे पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। डीएम ने छात्राओं से हिंदी की किताब भी पढ़वाई। विद्यालय में कुल 100 बालिकाओं का नामांकन है, जिनमें से निरीक्षण के समय 72 बालिकाएं उपस्थित पाई गईं।

जिलाधिकारी ने विद्यालय के किचन, पेयजल व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।बालिकाओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा जाए। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई से बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.