सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज तहसील समाधान दिवस में डीएम का सख्त रुख; लापरवाह लेखपाल पर गिरी गाज, भू-माफियाओं को संरक्षण देने पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश

डुमरियागंज

सिद्धार्थनगर जनपद में शासन की मंशा के अनुरूप माह के तीसरे शनिवार को तहसील डुमरियागंज में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में शासन की मंशा के अनुरूप माह के तीसरे शनिवार को तहसील डुमरियागंज में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ने न केवल जन-समस्याएं सुनीं, बल्कि सरकारी कार्य में शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों को कड़ा संदेश भी दिया।

समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने डुमरियागंज के लेखपाल संजय के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया। भू-माफियाओं को संरक्षण देने और सरकारी कार्यों में घोर लापरवाही बरतने के कारण जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से उनका हल्का बदलने और उनके खिलाफ विभागीय जांच व कड़ी कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

जिलाधिकारी ने पिछले समाधान दिवस की आख्याओं का अवलोकन किया और असंतोषजनक रिपोर्ट मिलने पर तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आईजीआरएस और तहसील दिवस की शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता और विपक्षी दोनों के सामने ही पारदर्शी तरीके से जांच की जाए।

तहसील दिवस में कुल 47 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, राजस्व विभाग 38 (05 का मौके पर निस्तारण),पुलिस विभाग: 02,विकास विभाग: 01,अन्य विभाग: 06

जिलाधिकारी ने शेष सभी प्रार्थना पत्रों को आगामी 3 कार्यदिवसों के भीतर शत-प्रतिशत निस्तारित करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी विभाग का प्रकरण लंबित पाया गया, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर डीएफओ नीला एम, उपजिलाधिकारी डुमरियागंज राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज, पी.डी. नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय सहित सभी थानों के थानाध्यक्ष और खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.