शोहरतगढ़: भाजपा के 9 साल ‘विकास की त्रासदी’, जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है: मणेन्द्र मिश्रा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजवादी अध्ययन केंद्र के संस्थापक मणेन्द्र मिश्रा ने भाजपा सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल पर कड़ा प्रहार किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजवादी अध्ययन केंद्र के संस्थापक मणेन्द्र मिश्रा ने भाजपा सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल पर कड़ा प्रहार किया है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास की ‘शोहरत’ सिर्फ कागजों और विज्ञापनों तक सीमित है, जबकि धरातल पर जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए आज भी संघर्ष कर रही है।

परिवहन और बुनियादी ढांचा बदहाल

सपा नेता मणेन्द्र मिश्रा ने क्षेत्रीय समस्याओं को रेखांकित करते हुए कहा कि तहसील मुख्यालय पर आज तक एक अदद बस अड्डे का निर्माण न होना और बढ़नी नगर पंचायत में रोडवेज बसों के नियमित ठहराव का अभाव जनता के लिए बड़ी मुसीबत है। उन्होंने सैकड़ों गाँवों को जोड़ने वाले करौना पुल की जर्जर अवस्था और वर्षों से लंबित फायर स्टेशन की मांग पूरी न होने पर सरकार को घेरा। साथ ही, तुलसियापुर से कठेला चौराहे के बीच सड़क पर बिजली के पोल से हो रही लगातार दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की।

किसानों और युवाओं की अनदेखी का आरोप

मिश्रा ने अन्नदाताओं की पीड़ा साझा करते हुए कहा कि छुट्टा पशुओं ने किसानों का जीना दूभर कर दिया है। खाद-बीज की किल्लत और सरकारी क्रय केंद्रों पर धान-गेहूं खरीद में प्रशासनिक उदासीनता से किसान बेहाल है। शिक्षा और स्वास्थ्य पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, “क्षेत्र में कोई नया सरकारी इंटर या डिग्री कॉलेज न बनने से युवाओं का पलायन तेज हो गया है। अस्पतालों (PHC/CHC) में न डॉक्टर हैं और न दवाएं।”

भ्रष्टाचार और अधूरे वादों की सरकार

जल जीवन मिशन को उन्होंने ‘भ्रष्टाचार का प्रतीक’ बताते हुए कहा कि सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं और गुणवत्ताविहीन पाइप बिछाए जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चंद सड़कों और पुलियाओं को बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है, जबकि बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए। बांधों की मरम्मत न होने से ग्रामीण आज भी दहशत में जीने को मजबूर हैं।

मणेन्द्र मिश्रा ने अंत में चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भाजपा के दोनों कार्यकाल शोहरतगढ़ के लिए “विकास की त्रासदी” साबित हुए हैं और क्षेत्र की जागरूक जनता वर्ष 2027 के चुनावों में इसका पूरा हिसाब लेगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.