महराजगंज: निचलौल में बिजली के ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से भैंस की मौत; ग्रामीणों में रोष

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा बहरौली में सोमवार को एक बेजुबान जानवर की संदिग्ध परिस्थितियों में दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा बहरौली में सोमवार को एक बेजुबान जानवर की संदिग्ध परिस्थितियों में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और यह पूरा मामला अब जांच का विषय बन गया है।

चरते समय चपेट में आई भैंस

सूत्रों और स्थानीय ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक भैंस गांव के पास चर रही थी। चरते हुए जैसे ही वह बिजली के ट्रांसफार्मर के समीप पहुँची, अचानक करंट की चपेट में आ गई। हाई वोल्टेज करंट लगने के कारण बेजुबान जानवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पशुपालक का रो-रोकर बुरा हाल है।

जांच की मांग

ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर के पास सुरक्षा घेरा न होने या तार ढीले होने के कारण यह हादसा हुआ है। इस दर्दनाक मौत ने बिजली विभाग के सुरक्षा दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गहन जांच की जाए और पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

 

Voice Of News 24