महराजगंज: जिलाधिकारी ने गोसदन मधवलिया का किया निरीक्षण; गोबर गैस प्लांट शुरू करने और मॉडल गोसदन बनाने के दिए निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार, 23 मार्च 2026 को मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह के साथ गोसदन मधवलिया का स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार, 23 मार्च 2026 को मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह के साथ गोसदन मधवलिया का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पशु शेड, वर्मी कंपोस्ट यूनिट, गोबर गैस प्लांट और हरे चारे की उपलब्धता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

निष्क्रिय गोबर गैस प्लांट पर जताई नाराजगी, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

निरीक्षण के दौरान गोबर गैस प्लांट बंद मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। जल निगम के जेई द्वारा स्लरी जमने की तकनीकी समस्या बताए जाने पर जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर सभी कमियों को दूर कर प्लांट को पुनः चालू करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से गोवंशों के पोषण और स्वास्थ्य की जानकारी ली, जहाँ बताया गया कि वर्तमान में गोसदन में 737 गोवंश (558 नंदी और 179 गाय) मौजूद हैं।

आत्मनिर्भर और मॉडल गोसदन बनाने की कार्ययोजना
जिलाधिकारी ने गोसदन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दूरगामी निर्देश दिए:

सीसीटीवी निगरानी: मुख्य द्वार सहित सभी प्रमुख स्थलों पर 15 दिन के बैकअप वाले सीसीटीवी सुनिश्चित करने को कहा।

अतिरिक्त आय: गोसदन परिसर में फलदार वृक्षों के रोपण का निर्देश दिया। उन्होंने स्वयं भी आम के पौधे का रोपण किया।

वर्मी कंपोस्ट व गोकाष्ठ: समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित खाद की बिक्री के लिए कृषि, गन्ना और उद्यान विभाग से अनुबंध कराने के निर्देश दिए। साथ ही अंत्येष्टि स्थलों और निकायों में गोकाष्ठ की बिक्री हेतु कार्ययोजना बनाने को कहा।

जिला विकास अधिकारी बने नोडल

जिलाधिकारी ने कहा कि मधवलिया गोसदन में एक ‘मॉडल गोसदन’ बनने की पूरी संभावना है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उन्होंने जिला विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करने का निर्देश दिया। पशुओं के लिए 242 एकड़ में बाजरा और नेपियर जैसे हरे चारे के उत्पादन पर संतोष जताते हुए उन्होंने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की हिदायत दी।

इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी निचलौल, बीडीओ निचलौल, डीपीआरओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.