इटवा: पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने मनाई निषादराज जयंती; बोले- ‘राम-निषादराज का मिलन सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल’

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के प्रभु श्री राम के अनन्य मित्र और श्रृंगवेरपुर नरेश भगवान गुह्यराज निषाद जी महाराज की जयंती रविवार को इटवा स्थित भाजपा जनसंपर्क कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के प्रभु श्री राम के अनन्य मित्र और श्रृंगवेरपुर नरेश भगवान गुह्यराज निषाद जी महाराज की जयंती रविवार को इटवा स्थित भाजपा जनसंपर्क कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महाराज निषादराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

हिंदुत्व और सनातन धर्म के रक्षक थे निषादराज

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि भगवान श्री राम और निषादराज का आत्मीय संवाद हमारी भारतीय संस्कृति में सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि निषादराज ने न केवल श्री राम को गंगा पार कराई, बल्कि हिंदुत्व और सनातन धर्म की रक्षा के लिए उस समय की धर्म-विरोधी ताकतों को परास्त करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पिछड़ों और वंचितों के मसीहा

डॉ. द्विवेदी ने जोर देकर कहा कि निषादराज महाराज ने समाज के पिछड़े और वंचित लोगों को उनका अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निषादराज के पदचिह्नों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने का आह्वान किया।

इन गणमान्य जनों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष (इटवा) विकास जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री कृष्णा मिश्रा, प्रदीप निषाद, प्रमोद पांडेय, पप्पू गौंड, गुड्डू यादव, विकास पांडेय वत्स, राम विलास वर्मा और स्वामी नाथ मौर्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.