औरैया: एडीजी कानपुर जोन का जनपद आगमन, कोतवाली में भव्य स्वागत के साथ दी गई गार्द ऑफ ऑनर

औरैया

औरैया जनपद के अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन का सोमवार को जनपद औरैया में आगमन हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन का सोमवार को जनपद औरैया में आगमन हुआ। उनके आगमन पर पुलिस महकमे के आला अधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और कानून-व्यवस्था की समीक्षा के साथ विभागीय औपचारिकताओं को पूरा किया।

पुष्पगुच्छ देकर किया गया भव्य स्वागत

थाना कोतवाली औरैया पहुँचने पर अपर पुलिस महानिदेशक का स्वागत पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इस दौरान जनपद के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

स्वागत समारोह के पश्चात एडीजी को नियमानुसार सलामी गार्द द्वारा सलामी  दी गई। अनुशासन और भव्यता के साथ आयोजित इस प्रक्रिया के बाद एडीजी ने थाने के निरीक्षण और अधिकारियों के साथ आगामी सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनपद आगमन के दौरान एडीजी ने अपराध नियंत्रण, जन-सुनवाई की स्थिति और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाएं और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करें।