बुलंदशहर :काल बनकर दौड़ा सांड पिता की सड़क हादसे में मौत, सदमा न झेल सकी 17 वर्षीय बेटी, हृदय गति रुकने से तोड़ा दम

रामघाट/डिबाई

बुलंदशहर जनपद के रामघाट क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना सामने आई है। जहाँ नियति ने एक ही रात में पिता और पुत्री दोनों को छीन लिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के रामघाट क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना सामने आई है। जहाँ नियति ने एक ही रात में पिता और पुत्री दोनों को छीन लिया। सड़क दुर्घटना में पूर्व प्रधान लक्ष्मी नारायण रावल की मृत्यु के महज एक घंटे बाद, उनके वियोग में उनकी 17 वर्षीय बेटी ममता की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस दोहरी मौत से पूरे गांव और क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

ड्यूटी पर जाते समय सांड से टकराई बाइक

जानकारी के अनुसार रामघाट के पूर्व प्रधान और मथुरिया इंटर कॉलेज डिबाई के कर्मचारी लक्ष्मी नारायण रावल रविवार रात करीब 9:00 बजे अपनी बाइक से नाइट ड्यूटी पर जा रहे थे। नरोरा टोल प्लाजा के पास अचानक उनकी बाइक एक लावारिस सांड से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी नारायण को नरोरा एनएपीपी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान रात लगभग 11:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

जैसे ही पिता की मृत्यु की सूचना घर पहुँची, परिवार में कोहराम मच गया। लक्ष्मी नारायण की सबसे छोटी बेटी ममता (17 वर्ष) अपने पिता की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। पिता की मौत के ठीक एक घंटे बाद रात्रि 12:00 बजे ममता की हृदय गति रुक गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक ही आंगन से पिता और पुत्री की अर्थी उठने की खबर ने हर किसी की आंखों में आंसू ला दिए हैं।

नरोरा पुलिस ने रात में ही लक्ष्मी नारायण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेज दिया है। आज सोमवार को जब पिता-पुत्री के शव गांव पहुँचेंगे, तो माहौल और भी गमगीन होने की आशंका है। ग्रामीणों ने आवारा पशुओं के कारण हो रहे हादसों पर गहरा रोष व्यक्त किया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.