बागापार
महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटहरा खास में प्राचीन शिव मंदिर के सामने स्थित एक विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर गांव में माहौल गरमा गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटहरा खास में प्राचीन शिव मंदिर के सामने स्थित एक विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर गांव में माहौल गरमा गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने हस्तक्षेप कर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया और दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की सख्त हिदायत दी।
धार्मिक स्थल की भूमि पर कब्जे का आरोप
ग्राम प्रधान रामबचन साहनी ने बागापार पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उक्त भूमि पर वर्षों से मेले और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद कुछ लोग जबरन निर्माण कराने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक और धार्मिक महत्व की इस जमीन पर किसी भी प्रकार का निजी कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
तनाव की सूचना मिलते ही पुलिस टीम बल के साथ मौके पर पहुँची। चौकी प्रभारी जटाशंकर सिंह ने चल रहे निर्माण को बंद कराया और स्पष्ट किया कि जमीन की पैमाइश और न्यायालय के अंतिम निर्णय के बिना कोई भी पक्ष वहाँ ईंट नहीं रख सकेगा। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सार्वजनिक भूमि को सुरक्षित करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वर्तमान में मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।
महराजगंज: चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां लेहड़ा देवी दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ा। अकीदतमंदों ने मत्था टेक सुख-समृद्धि की कामना की। देखिए पूरी वीडियो वायस ऑफ न्यूज़ 24 पर pic.twitter.com/ZUdi910v4U
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 22, 2026






















