बुलंदशहर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर ‘प्रमुख जन गोष्ठी’ संपन्न, राष्ट्र निर्माण में व्यक्ति निर्माण को बताया सर्वोपरि

अनूपशहर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत चौथा कार्यक्रम प्रमुख जन गोष्ठी कार्यक्रम हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत चौथा कार्यक्रम प्रमुख जन गोष्ठी कार्यक्रम हुआ जिले की चार इकाई अनूपशहर नगर खण्ड एवं जहांगीराबाद नगर खण्ड का कार्यक्रम को ए डी फार्म हाउस अनूपशहर में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. राजीव सक्सेना कुलपति जेपी विश्व विद्यालय अनूपशहर ने कि एवं मुख्य वक्ता विकास विभाग प्रचारक एवं वक्ता राजवीर विभाग कार्यवाह रहें। प्रमुख जन गोष्ठी में अधिवक्ता , डाक्टर , इंजीनियर , शिक्षक , कृषक, व्यापारी पत्रकार सेवानिवृत्त प्रमुख जन, पूर्व सैनिक आदि श्रेणी के प्रमुख जन उपस्थित रहें। मुख्य वक्ता विकास जी विभाग प्रचारक जी ने प्रमुखजनों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के वैभव और समाज परिवर्तन के लिए व्यक्ति निर्माण सबसे महत्वपूर्ण है।

वक्ता विभाग कार्यवाह राजवीर जी ने संबोधित करते हुये कहा पूजनीय डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी ने समाज को संगठित करने के लिए 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। उन्होंने समाज में संगठन नहीं समाज के लिए संगठन के ध्येय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। छत्रपति शिवाजी महाराज को घात पहुंचाने के लिए औरंगजेब के पास कौन पहुंचा, उनके राज्याभिषेक का विरोध किसने किया । चन्द्रशेखर आजाद को अल्फ्रेड पार्क में पकड़वाने के लिए मुखबिरी करने वाला कौन था। यही सब देखकर संघ संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी ने संघ कार्य को आगे बढ़ाया कि हमारा राष्ट्रीय चरित्र मजबूत हो। उन्होंने बताया कि संघ की यात्रा उपेक्षा, उपहास और विरोध के दौर से गुजरते हुए आगे बढ़ी, लेकिन स्वयंसेवकों के समर्पण ने इसे निरंतर मजबूत बनाया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि केरल में स्वयंसेवकों ने अपने जीवन को समाज कार्य में समर्पित कर संगठन को मजबूत किया।
उन्होंने भारतीय मजदूर संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आदि संगठनों की स्थापना के माध्यम से राष्ट्रीय चरित्र निर्माण और भारत को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लक्ष्य को चित्रित किया। उन्होंने कहा कि हर देश का अपना चरित्र है, परंतु भारत का चरित्र पूरे विश्व को श्रेष्ठ आचरण से श्रेष्ठ बनाना है। इसलिए अब सभी अपनी ओर आ रहे हैं। आपको देखकर समाज और राष्ट्र बदलनेवाला है।

संघ का लक्ष्य समाज को संगठित कर राष्ट्र को श्रेष्ठ बनाना है। इसके लिए शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिसमें कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और स्वदेशी भाव को मजबूत करना शामिल है।उन्होंने कहा कि “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना के साथ भारत पूरी दुनिया को श्रेष्ठ बनाने की क्षमता रखता है और इसके लिए समाज के हर व्यक्ति को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करना होगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष राजीव सक्सेना ने सभी प्रमुख जनों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सह विभाग प्रचारक देशराज विराट विभाग प्रमुख घर्मजागरण विभाग, विभाग सम्पर्क प्रमुख डॉ वीरेंद्र , जिला संघचालक डाक्टर विनोद कुमार सिंह , जिला कार्यवाह सुनील कुमार निर्मल , सह जिला कार्यवाह आलोक कुमार पिंटू चौधरी जिला प्रचार प्रमुख अखिलेश तिवारी, जिला व्यवस्था प्रमुख अर्पित जैन , जिला सम्पर्क प्रमुख युधिष्ठिर , मोहित माघव , नगर संघचालक अनूपशहर सुनील कुमार गुप्ता नगर संघचालक जंहगीराबाद अनिल अग्रवाल सह संघचालक रविशंकर , अनूपशहर खण्ड संघचालक वीरेंद्र शर्मा सह खण्ड संघचालक दिनेश कुमार, जंहगीराबाद खण्ड संघचालक घनपाल नगर खंड प्रचारक आकाश नगर खंड प्रचारक पुष्पेंद्र नमन गौड़ नगर प्रचार प्रमुख अनूपशहर, पुलकित बंसल नगर कार्यवाह अनूपशहर, प्रदीप गोयल नगर कार्यवाह जंहगीराबाद, गौरव जंहगीराबाद खण्ड कार्यवाह, अनूपशहर खण्ड कार्यवाह जय प्रकाश सह खण्ड कार्यवाह अनूपशहर मनोज चौधरी , प्यारेलाल , महेंद्र शर्मा, डाक्टर रविन्द्र शर्मा, सोनू कुमार राजपूत , अमित शर्मा बार सचिव अनूपशहर, मुकेश चौधरी सुधांशु शर्मा दिगंबर सिंह आदि प्रमुख जन उपस्थित रहें।

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.