महराजगंज: अरविंद चौधरी की मौत हत्या नहीं, बल्कि सड़क हादसा; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना फरेंदा क्षेत्र के अंतर्गत 17 मार्च 2026 को वार्ड नंबर 5 फुलवरिया निवासी अरविंद चौधरी (28 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना फरेंदा क्षेत्र के अंतर्गत 17 मार्च 2026 को वार्ड नंबर 5 फुलवरिया निवासी अरविंद चौधरी (28 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गहन साक्ष्य संकलन और सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि यह मामला हत्या का नहीं, बल्कि एक दर्दनाक सड़क हादसे का था।

सीसीटीवी और टोल कैमरों ने खोली पोल

पुलिस जांच में घटनास्थल और पीपीगंज टोल प्लाजा पर लगे कैमरों के फुटेज खंगाले गए। साक्ष्यों से पता चला कि वाहन संख्या UP53 FP 8586 के चालक ने तेजी व लापरवाही से अरविंद को टक्कर मारी थी। रात लगभग 11:00 बजे घटना कारित करने के बाद, वाहन अगले कट से यू-टर्न लेकर सर्विस लेन के रास्ते छतरी पुल के नीचे से पुनः गोरखपुर की ओर चला गया। कैमरों में स्पष्ट दिखा कि आते समय वाहन सही था, परंतु वापस जाते समय वह क्षतिग्रस्त था।

दो युवक हिरासत में, विधिक कार्रवाई जारी

पुलिस ने वाहन स्वामी से संपर्क कर चालक राजेंद्र प्रजापति (निवासी पादरी बाजार, गोरखपुर) और सहयात्री सचिन को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूर्व में दर्ज हत्या की धारा (103 BNS) के इस मामले में अब दुर्घटना के साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस की इस वैज्ञानिक जांच से मामले की पूरी तस्वीर साफ हो गई है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.