अमेठी: बूंदाबांदी के बीच आस्था और उमंग के साथ मनाई गई ईद, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

अमेठी

अमेठी जनपद में ईद-उल-फितर का पवित्र पर्व आज पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। मौसम के बदले मिजाज और सुबह से हो रही हल्की बूंदाबांदी के बावजूद अकीदतमंदों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अमेठी जनपद में ईद-उल-फितर का पवित्र पर्व आज पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। मौसम के बदले मिजाज और सुबह से हो रही हल्की बूंदाबांदी के बावजूद अकीदतमंदों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। अमेठी की प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर विशेष नमाज अदा की।

218 स्थलों पर संपन्न हुई सामूहिक नमाज

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, पूरे जनपद में कुल 218 ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई। नमाजियों ने खुदा की बारगाह में सिर झुकाकर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से दुआएं मांगीं। बूंदाबांदी के बीच सफों में खड़े नमाजियों का मंजर देखते ही बन रहा था।

कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक मुस्तैदी

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख ईदगाहों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। आला अधिकारियों ने खुद मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शासन के निर्देशों के अनुरूप नमाज निर्धारित परिसरों के भीतर ही संपन्न कराई गई।

मुबारकबाद का दौर और आपसी सौहार्द

नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में त्योहार को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। अमेठी की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए विभिन्न समुदायों के लोगों ने भी अपने मुस्लिम भाइयों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। फिलहाल पूरे जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से खुशियां बांटी जा रही हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.