महराजगंज
महराजगंज जनपद के कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और गतिशील बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और गतिशील बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने एक साथ 84 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

इस स्थानांतरण प्रक्रिया में कई उप-निरीक्षकों (SI), मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों को इधर से उधर किया गया है। एसपी सोमेन्द्र मीना के इस कड़े रुख का मुख्य उद्देश्य थानों और पुलिस चौकियों की कार्यप्रणाली में सुधार लाना और जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है। इस प्रशासनिक फेरबदल से पूरे पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा।
बुलंदशहर: एसएसपी ने 15 नई अत्याधुनिक पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाhttps://t.co/s2CEEnEABl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 19, 2026


















