औरैया: बिधूना सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग, चुनाव के लिए ‘एल्डर कमेटी’ का गठन

औरैया

औरैया जनपद के न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन बिधूना स्थित सिविल बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी को गुरुवार को आधिकारिक रूप से भंग कर दिया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन बिधूना स्थित सिविल बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी को गुरुवार को आधिकारिक रूप से भंग कर दिया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार त्रिपाठी और महासचिव मनमोहन शाक्य द्वारा जारी साझा पत्र के अनुसार, आगामी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पांच सदस्यीय ‘एल्डर कमेटी’ की कमान सौंपी गई है।

नवनियुक्त एल्डर कमेटी का नेतृत्व वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र सक्सेना (अध्यक्ष) करेंगे। कमेटी में गंभीर सिंह शाक्य, अवनीश कौशिक, कुलश्रेष्ठ द्विवेदी और देवेंद्र सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

कार्यकारिणी भंग होने के साथ ही बार एसोसिएशन की पूरी कमान अब एल्डर कमेटी के हाथों में आ गई है। यह कमेटी आज से ही चुनाव से संबंधित सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगी और मतदान की तिथियों की घोषणा करेगी। महासचिव मनमोहन शाक्य ने स्पष्ट किया कि एल्डर कमेटी पूरी चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए उत्तरदायी होगी। इस घोषणा के बाद तहसील परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.