सिद्धार्थनगर: बसपा की बूथ स्तरीय बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष बोले—’भाजपा सरकार दलित-पिछड़ा विरोधी’

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बहुजन समाज पार्टी की मजबूती के लिए आज विधानसभा बांसी के सेक्टर नंबर 1 (गोल्हौरा) के अंतर्गत ग्राम बरदही (बूथ संख्या 11 व 12) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बहुजन समाज पार्टी की मजबूती के लिए आज विधानसभा बांसी के सेक्टर नंबर 1 (गोल्हौरा) के अंतर्गत ग्राम बरदही (बूथ संख्या 11 व 12) में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्र गौतम ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और वर्तमान सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया।

जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियां दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, किसान और नौजवान विरोधी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल बसपा ही समतामूलक समाज की स्थापना कर सकती है और सर्व समाज का वास्तविक सम्मान सुरक्षित रख सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों को मजबूत करने के लिए कमेटियों का पुनर्गठन तत्काल पूर्ण कर लें।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि आज जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। विशेषकर मुस्लिम समाज बड़ी आशा के साथ बहन कुमारी मायावती जी की ओर देख रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में बसपा की सरकार बनना तय है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चन्द्र बहाल गौतम, महासचिव विनोद कुमार राव, ग्राम प्रधान बसंत कुमार सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.