औरैया: संवेदनशीलता की मिसाल, दिव्यांग फरियादी की समस्या सुनने खुद चलकर उसके पास पहुंचे एसपी

औरैया

औरैया जनपद के ककोर मुख्यालय पर आज जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती का एक बेहद मानवीय और संवेदनशील चेहरा सामने आया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद के ककोर मुख्यालय पर आज जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती का एक बेहद मानवीय और संवेदनशील चेहरा सामने आया। गुरुवार को आयोजित इस जनसुनवाई में दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे।

इसी दौरान, एक दिव्यांग व्यक्ति अपनी फरियाद लेकर मुख्यालय आया, जो चलने में पूरी तरह असमर्थ था। जैसे ही पुलिस अधीक्षक की नजर उस असहाय व्यक्ति पर पड़ी, उन्होंने प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना अपनी कुर्सी छोड़ी और स्वयं चलकर उस दिव्यांग फरियादी के पास पहुंच गए। एसपी ने न केवल अत्यंत धैर्यपूर्वक उसकी पूरी समस्या सुनी, बल्कि मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को इस मामले में तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक की इस संवेदनशीलता और पहल की जिले की जनता और वहां मौजूद अन्य फरियादियों ने जमकर सराहना की। इस अवसर पर पुलिस विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। एसपी अभिषेक भारती के इस कृत्य ने यह संदेश दिया है कि खाकी न केवल कानून व्यवस्था के लिए है, बल्कि आमजन और विशेष रूप से असहाय लोगों की सेवा के लिए भी हमेशा तत्पर है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.