महराजगंज
महराजगंज जनपद प्रदेश सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर में आयोजित विशेष उत्सव के दूसरे दिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र की क्रांतिकारी उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद प्रदेश सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास भवन परिसर में आयोजित विशेष उत्सव के दूसरे दिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र की क्रांतिकारी उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि कैसे बीते नौ वर्षों में बुनियादी ढांचे से लेकर आपातकालीन सेवाओं तक, जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था को हाई-टेक बनाया गया है।
कस्तूरबा की छात्राओं ने ‘शक्ति’ वंदन से किया शुभारंभ
कार्यक्रम का आगाज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (सदर) की छात्राओं द्वारा माँ दुर्गा को समर्पित मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति से हुआ। छात्राओं के इस प्रदर्शन ने नारी शक्ति और भक्ति का ऐसा संगम प्रस्तुत किया कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
ट्रामा सेंटर से डायलिसिस तक: सीएमओ ने गिनाईं उपलब्धियां
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश द्विवेदी ने पिछले नौ वर्षों के विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा दिया:
बुनियादी ढांचा: जनपद में आधुनिक ट्रामा सेंटर, ड्रग वेयरहाउस, 50 बेड का आईसीयू और सीएचसी (CHC) का सुदृढ़ीकरण किया गया है।
विशेष सेवाएं: वर्ष 2022 से जिले में शुरू हुई डायलिसिस सेवा और सीटी स्कैन की सुविधा से अब गंभीर रोगियों को बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे।
आयुष्मान भारत: जिले में लगभग 8.24 लाख कार्ड धारक हैं, जिन्हें सालाना 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिल रहा है।
किशोर स्वास्थ्य: एनीमिया मुक्त अभियान के तहत प्रतिमाह 03 लाख किशोर-किशोरियों को आयरन फोलिक एसिड की गोलियां वितरित की जा रही हैं।
मिशन शक्ति: सुरक्षा की दी गई जानकारी
महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत उपस्थित जनसमूह को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही, जागरूक करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति से संबंधित पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया।
जागरूकता पर जोर: टीबी और संचारी रोग नियंत्रण
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने टीबी उन्मूलन और संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर विशेष सत्र आयोजित किए। आमजन को बताया गया कि कैसे सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर वे असाध्य रोगों से मुक्त हो सकते हैं।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्या, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, प्रोबेशन अधिकारी, एमओआईसी डॉ. के.पी. सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, आशा बहुएं और एएनएम कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
चैत्र नवरात्रि स्पेशल : जानें कौन-कौन सी नौ देवियों की होती है पूजा? इस रिपोर्ट में पढ़ें चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना का कब है शुभ मुहूर्त?https://t.co/DEZC0E07Kf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 19, 2026


















