सिंदुरिया: पंचायत भवन में सजा सरकारी सुविधाओं का दरबार, 150 किसानों की हुई फार्मर रजिस्ट्री

बागापार/सिंदुरिया

महराजगंज जनपद में में उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों के द्वार तक पहुँचाने के उद्देश्य से गुरुवार को मिठौरा क्षेत्र के सिंदुरिया पंचायत भवन में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में में उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों के द्वार तक पहुँचाने के उद्देश्य से गुरुवार को मिठौरा क्षेत्र के सिंदुरिया पंचायत भवन में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। अपर उपजिलाधिकारी विजय यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कैम्प में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मौके पर ही विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया।

आयुष्मान कार्ड से लेकर फैमिली आईडी तक का हुआ समाधान

दिनभर चले इस शिविर में प्रशासनिक टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पात्र लाभार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया।

आयुष्मान भारत: कुल 12 पात्र लाभार्थियों के तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

फैमिली आईडी: पाँच परिवारों की नई फैमिली आईडी तैयार कर उन्हें सरकारी डेटाबेस से जोड़ा गया।

किसान पंजीकरण: शिविर में पहुँचे 25 नए किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

फार्मर रजिस्ट्री में आई तेजी: 150 का लक्ष्य पूरा

योजनाओं की प्रगति पर जानकारी देते हुए अपर एसडीएम विजय यादव ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के तहत ग्रीन और अंबर सूची में शामिल कुल 222 किसानों को चिन्हित किया गया था। इस अभियान के माध्यम से अब तक 150 किसानों का पंजीकरण पूर्ण हो चुका है। उन्होंने निर्देश दिए कि शेष बचे किसानों का पंजीकरण भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि उन्हें कृषि योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

ग्रामीणों ने घर के पास ही तहसील स्तरीय सुविधाएं मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान कृषि उपायुक्त संजीव कुमार, ग्राम विकास सचिव सत्यम चौधरी, रामाज्ञा यादव और लेखपाल दुर्गेश चौधरी सहित राजस्व एवं कृषि विभाग के अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.