बुलंदशहर: ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने ईदगाह का किया निरीक्षण

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के आगामी ईद-उल-फितर के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जनपद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आगामी ईद-उल-फितर के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जनपद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह ने थाना कोतवाली नगर स्थित मुख्य ईदगाह का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कानून व्यवस्था और नमाज अदायगी की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी और एसएसपी ने शहर काजी से मुलाकात कर नमाज के समय, अकीदतमंदों के बैठने की व्यवस्था और आवागमन के मार्गों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। डीएम ने अधिशासी अधिकारी (EO) नगर पालिका को सख्त निर्देश दिए कि ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था, चूना छिड़काव और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी श्री दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। ईदगाह और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। साथ ही, भीड़ नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। प्रशासन ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.