महराजगंज: एसएसबी की पहल पर भारत-नेपाल सीमा के चटिया गांव में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, 192 पशुओं का हुआ उपचार

ठूठीबारी

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सामाजिक चेतना अभियान के तहत गुरुवार को एक विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सामाजिक चेतना अभियान के तहत गुरुवार को एक विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत समवाय ठूठीबारी के ग्राम चटिया में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय पशुपालकों ने अपने मवेशियों का उपचार कराया।

यह शिविर 22वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री शक्ति सिंह ठाकुर के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि और विशेषज्ञ मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंदन तालुकदार ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

192 पशुओं का नि:शुल्क उपचार और दवा वितरण

पशु चिकित्सा (VCA/OPD) शिविर के दौरान कुल 192 पशुओं का गहन परीक्षण किया गया। बीमार पशुओं को मौके पर ही नि:शुल्क आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। एसएसबी की इस पहल से सीमावर्ती क्षेत्र के उन पशुपालकों को बड़ी राहत मिली, जिन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए दूर जाना पड़ता था।

शिविर में केवल उपचार ही नहीं, बल्कि जागरूकता पर भी जोर दिया गया। डॉ. चंदन तालुकदार ने ग्रामीणों को पशुओं के सामान्य रोगों, उनके लक्षणों और समय पर रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पशुपालकों को मवेशियों की बेहतर देखभाल और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

 

Voice Of News 24

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]