औरैया: दिबियापुर पुलिस की सक्रियता, एक और वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

औरैया

औरैया जनपद में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना दिबियापुर पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना दिबियापुर पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उपनिरीक्षक (उ.नि.) श्री अरविन्द कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर राजकीय कन्या विद्यालय (फफूँद रोड) के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने अभियुक्त ध्रुव कुशवाहा (पुत्र सत्यपाल कुशवाहा), निवासी वैसुन्धरा, थाना दिबियापुर को हिरासत में लिया।

अभियुक्त ध्रुव कुशवाहा के विरुद्ध थाना दिबियापुर में मु.अ.सं. 84/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) और 87 के अंतर्गत मामला दर्ज था। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। जनपद पुलिस द्वारा लगातार की जा रही इन कार्रवाइयों से अपराधियों के हौसले पस्त हैं।

 

Voice Of News 24