बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘माल निस्तारण अभियान’ के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर: जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘माल निस्तारण अभियान’ के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई। माननीय न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करते हुए थाना सिकंदराबाद परिसर में भारी मात्रा में जब्त की गई अवैध शराब को नष्ट किया गया।

पुलिस प्रशासन द्वारा कुल 87 आबकारी अधिनियम के अभियोगों से संबंधित 357 लीटर अवैध देशी शराब को विनष्ट करने की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान थाना परिसर में जेसीबी मशीन से गहरा गड्ढा खुदवाया गया, जिसमें सभी अवैध शराब की बोतलों और पाउच को डालकर पूरी तरह नष्ट कर जमीन में दबा दिया गया।

इस विनिष्टीकरण की कार्यवाही के दौरान प्रशासनिक और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इनमें क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा, अभियोजन अधिकारी रमेश प्रसाद, आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र 05 सिकंदराबाद) शालिनी और थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अधिकारियों के अनुसार, लंबित मामलों के निस्तारण और थानों में मालखाने को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस पारदर्शी कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं के बीच कड़ा संदेश गया है।
बुलंदशहर: एसएसपी ने 15 नई अत्याधुनिक पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाhttps://t.co/s2CEEnEABl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 19, 2026


















