बुलंदशहर: स्वाट टीम और सिकंदराबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुर्गा व्यापारी से लूट करने वाले 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में बुलंदशहर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में बुलंदशहर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट टीम और थाना सिकंदराबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लूटे गए 1 लाख 30 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार और अवैध असलहा बरामद हुआ है।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान रितेश कुमार (बिहार), यशेन्द्र धौबी (महोबा) और चाँद रांगड (मेरठ) के रूप में हुई है। ये तीनों वर्तमान में नोएडा के सेक्टर 58 में रह रहे थे। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन बदमाशों ने बीते 3 मार्च 2026 को थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के ‘शक्ति धर्म कांटा’ पर एक मुर्गा व्यापारी से रुपयों से भरा बैग लूटने की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त कार (संख्या: BR 01PQ 8857) और एक 315 बोर का तमंचा मय कारतूस बरामद किया है। अभियुक्तों के विरुद्ध बीएनएस की सुसंगत धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है। इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की सराहना की है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.