बुलंदशहर: एसएसपी ने 15 नई अत्याधुनिक पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा डायल-112 सेवा के अंतर्गत बुलंदशहर पुलिस को 15 नई अत्याधुनिक पीआरवी गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं।

आज, 19 मार्च 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री दिनेश कुमार सिंह ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर उनके गंतव्य थानों के लिए रवाना किया। इन नई गाड़ियों के बेड़े में शामिल होने से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस का रिस्पांस टाइम काफी कम हो जाएगा, जिससे दुर्घटना, अपराध या किसी भी विवाद की स्थिति में पीड़ितों को तत्काल सहायता मिल सकेगी।

ये सभी गाड़ियां हाई-टेक संचार उपकरणों, जीपीएस (GPS) सिस्टम और अन्य आपातकालीन सुविधाओं से लैस हैं। इनका संचालन मुख्य रूप से कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, सिकंदराबाद, गुलावठी, खुर्जा नगर, अनूपशहर और जहांगीराबाद सहित कुल 14 थानों के क्षेत्रों में किया जाएगा।

इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि इन आधुनिक वाहनों से ‘डायल-112’ सेवा पहले से अधिक प्रभावी होगी। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रखर पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]