बलरामपुर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में मातम

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया गौरी में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया गौरी में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेल-खेल में एक 14 वर्षीय किशोर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गहरा रोष है।

मृतक की पहचान परसिया गौरी निवासी विजय वर्मा के पुत्र सनी वर्मा के रूप में हुई है। रविवार शाम करीब 4:30 बजे सनी गांव के कंपोजिट विद्यालय के पास स्थित खलिहान में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते हुए वह एक बेर के पेड़ के पास पहुँचा, जिसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। अचानक बिजली की चपेट में आने से सनी को जोरदार करंट लगा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सनी कक्षा 6 का छात्र था और अपने माता-पिता का सबसे बड़ा बेटा था। उसकी मौत से माँ नीलम वर्मा और पिता का बुरा हाल है। सनी अपने पीछे दो छोटी बहनें विनीत (9), प्रिया (5) और एक 2 वर्षीय छोटे भाई कृष्णा को छोड़ गया है। बड़े भाई को खोने के बाद मासूम भाई-बहन भी गहरे सदमे में हैं।

घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग में भी हड़कंप मच गया। मामले को लेकर जेई राम सागर ने बताया कि घटना संज्ञान में है और इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि लाइन के रखरखाव में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित लाइनमैन के खिलाफ सख्त नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.