महराजगंज: न्यायमूर्ति विवेक वर्मा ने किया राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, रुद्राक्ष का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण का संदेश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के न्यायालय परिसर में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के न्यायालय परिसर में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विवेक वर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और आमजन को सुलभ न्याय दिलाने पर जोर दिया।

आम जनमानस को लोक अदालत के लाभों के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष जागरूकता वाहन तैयार किया गया था। न्यायमूर्ति विवेक वर्मा ने इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को लोक अदालत के माध्यम से विवादों के निपटारे के लिए प्रोत्साहित करेगा।

कार्यक्रम के दौरान एक अनूठी और सार्थक पहल देखने को मिली। न्यायमूर्ति महोदय ने स्वयं रुद्राक्ष के वृक्ष का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके इस कदम की वहां मौजूद सभी न्यायिक अधिकारियों और गणमान्य अतिथियों ने सराहना की।

राष्ट्रीय लोक अदालत के इस गरिमामय कार्यक्रम में जिलाधिकारी महराजगंज, पुलिस अधीक्षक महराजगंज, जिला न्यायाधीश सहित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य वर्षों से लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण करना है। इससे न केवल न्यायालयों का बोझ कम होता है. बल्कि गरीब और आम जनता को बिना किसी अतिरिक्त खर्च के समय पर न्याय प्राप्त होता है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से जिले में न्यायिक प्रक्रिया और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनेगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.