डुमरियागंज: नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर जताया उत्साह

डुमरियागंज

सिद्धार्थनगर जनपद में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक कुमार मौर्य के प्रथम आगमन पर मंगलवार को डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक कुमार मौर्य के प्रथम आगमन पर मंगलवार को डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ अपने नए जिलाध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया।

भाजपा कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दीपक कुमार मौर्य भावुक नजर आए। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा, मैंने संगठन में एक सामान्य बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में कार्य शुरू किया था। आज पार्टी ने मुझे जो यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, वह निरंतर मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ एक साधारण कार्यकर्ता भी अपनी निष्ठा के दम पर शीर्ष नेतृत्व तक पहुँच सकता है।

संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से मौर्य ने कार्यकर्ताओं से विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन के कार्यक्रमों व अपनी दैनिक गतिविधियों को नमो ऐप और सरल ऐप पर नियमित रूप से अपलोड करें, ताकि जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों का सही मूल्यांकन हो सके।

समारोह के दौरान केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुँच रही हैं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक और समर्थक उपस्थित रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.