महराजगंज: नौतनवा सुसाइड कांड में बड़ी कार्रवाई, SSB कर्मी पत्नी गिरफ्तार कर भेजी गई जेल

नौतनवा

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए सनसनीखेज तिहरे आत्महत्या कांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए सनसनीखेज तिहरे आत्महत्या कांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पत्नी की कथित प्रताड़ना और अवैध संबंधों से तंग आकर पति द्वारा दो मासूम बच्चों समेत जान देने के मामले में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

घटना 8 मार्च की है, जब अमरीश ठाकुर और उनके दो नाबालिग बच्चों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले थे। अमरीश ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक भावुक वीडियो बनाया था और दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा था। इन साक्ष्यों में उन्होंने स्पष्ट रूप से अपनी पत्नी बन्दना कुमारी, उसके कथित प्रेमी सोनू गौतम और कुछ अन्य परिजनों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।

पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि आरोपी बन्दना कुमारी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 66वीं वाहिनी में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि बन्दना का सोनू गौतम नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था। वह अक्सर अपने पति के सामने ही उससे फोन पर बात करती थी और विरोध करने पर अमरीश को जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना देती थी। इसी उत्पीड़न से तंग आकर अमरीश ने अपने दोनों बच्चों के साथ जीवन लीला समाप्त कर ली।

मृतक के भाई की तहरीर और बरामद साक्ष्यों के आधार पर नौतनवा पुलिस ने बन्दना कुमारी को नामजद आरोपी बनाते हुए मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्यों का संकलन किया गया और गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की भी सघन जांच की जा रही है।

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.