महराजगंज: सिसवा में दबंग युवक ने महिला को लोहे की रॉड से पीटा,वारदात CCTV में कैद

सिसवा बाजार

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा नगर पालिका के सेनानी नगर वार्ड में मंगलवार शाम एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा नगर पालिका के सेनानी नगर वार्ड में मंगलवार शाम एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पुरानी रंजिश के चलते एक दबंग युवक ने एक महिला पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया। इस पूरी घटना का रूह कँपा देने वाला वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, सेनानी नगर निवासी जितेंद्र गौतम की 30 वर्षीय पत्नी पुनीता मंगलवार शाम करीब चार बजे किसी काम से ब्लॉक रोड की ओर जा रही थीं। वार्ड के ही एक मनबढ़ युवक ने उन्हें रास्ते में रोका और बिना कुछ कहे लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने महिला को तब तक पीटा जब तक वह बेसुध होकर जमीन पर नहीं गिर गईं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज रेफर

सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुँची और लहूलुहान महिला को तत्काल सिसवा पीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल और फिर वहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।पुलिस ने बताया कि घटना संज्ञान में है और पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.