डिबाई: पातालेश्वर महादेव मंदिर में द्वितीय वार्षिक महोत्सव का आगाज़, कलश यात्रा से गूँजा राजघाट

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजघाट स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर पर मंगलवार को द्वितीय वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजघाट स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर पर मंगलवार को द्वितीय वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत नगर में निकाली गई एक विशाल एवं भव्य कलश यात्रा से हुई।

पीतांबरधारी महिलाओं ने सिर पर धारण किए कलश

कथा प्रारंभ होने से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। पीले वस्त्र धारण किए हुए सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रखकर नगर भ्रमण किया। ढोल-नगाड़ों की थाप और भजनों की मधुर ध्वनि पर थिरकते श्रद्धालुओं से पूरा राजघाट क्षेत्र शिवमय हो गया। ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ निकली इस यात्रा ने नगर के वातावरण को पूरी तरह भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

विद्वान पंडितों ने कराया पूजन, गंगाजल लेकर लौटे श्रद्धालु

कलश यात्रा से पूर्व मंदिर परिसर में विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इसके बाद यात्रा पातालेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर गंगा मंदिर, बुद्धसेन चौक, रामलीला ग्राउंड, बड़ा बाजार और घंटाघर होते हुए पवित्र गंगा घाट पहुँची। यहाँ महिलाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ कलशों में गंगाजल भरा और राम मंदिर मार्ग से होते हुए पुनः मंदिर पहुँचकर यात्रा का समापन किया।

श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताया

महोत्सव के प्रथम दिन कथा व्यास राधाकृष्ण शास्त्री ने उपस्थित जनसमूह को श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भागवत श्रवण से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पापों का क्षय होता है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस धार्मिक अनुष्ठान में अंशुल शर्मा, राजा पंडित, पवन शर्मा, गोपाल शर्मा, सोमिल शर्मा, छोटे लाल शर्मा, जितू पंडित, मुकुल शर्मा, ईलू शर्मा, जीतेन्द्र शर्मा सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.