बलिया: कमीशन के लालच में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू की सेवा समाप्त, डीएम की बड़ी कार्रवाई

बलिया

बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। एक गरीब परिवार की गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल के बजाय निजी अस्पताल में भर्ती कराने और कमीशनखोरी के मामले में दोषी पाई गई आशा बहू की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

थाना हल्दी क्षेत्र के ग्राम रेपुरा निवासी मदन यादव ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि उनकी गर्भवती पुत्री कृति को गांव की आशा बहू बिंदु देवी 5 मार्च 2026 को जांच के बहाने निजी सेंटर ले गई। वहां डराकर कि “बच्चा उल्टा है और गंदा पानी पी लिया है”, आशा बहू ने सरकारी एंबुलेंस के बजाय निजी वाहन से उसे शहर के खुशी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया।

गरीब परिवार से वसूले जा रहे थे हजारों रुपये

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आशा बहू ने सरकारी अस्पताल में छुट्टी होने का झूठ बोला और निजी अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर पहले 5 हजार रुपये जमा कराए। अब अस्पताल प्रबंधन द्वारा 20 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही है, जिसे चुकाने में गरीब परिवार असमर्थ है।

डीएम की सख्ती: अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर भी रडार पर
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) से तत्काल जांच कराई। शिकायत सही पाए जाने पर डीएम ने निम्नलिखित निर्देश जारी किए:

सेवा समाप्ति: दोषी आशा बहू बिंदु देवी की सेवा तत्काल समाप्त करने के निर्देश।

सील की कार्रवाई: ‘सत्यम अल्ट्रासाउंड सेंटर’ की जांच कर पंजीकरण न होने पर उसे सील करने का आदेश।

मानकों की जांच: ‘खुशी हॉस्पिटल’ की भी सघन जांच कर मानकों के विपरीत पाए जाने पर सील करने की कार्रवाई।

शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्पष्ट लहजे में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आशा बहुओं का कार्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है, न कि निजी स्वार्थ के लिए गरीबों का शोषण करना। उन्होंने चेतावनी दी कि मरीजों के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी स्वास्थ्य कर्मी या निजी अस्पताल को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.