बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले गांव कोटला में मंगलवार को उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब एक साधारण किसान के बेटे ने अपनी मेहनत के दम पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) में जगह बनाई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले गांव कोटला में मंगलवार को उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब एक साधारण किसान के बेटे ने अपनी मेहनत के दम पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) में जगह बनाई। गांव के 21 वर्षीय दीपक कुमार का चयन बीएसएफ में होने के बाद पूरे क्षेत्र में गौरव का माहौल है।
माता-पिता के संघर्षों का मिला फल
दीपक कुमार, किसान नेत्रपाल सिंह बघेल और माता सुनीता देवी के पुत्र हैं। दीपक ने बताया कि उनके पिता एक गरीब किसान हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। परिवार में दो भाई और एक छोटी बहन हैं। दीपक ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के अटूट सहयोग और अपनी निरंतर कड़ी मेहनत को दिया है।

ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ दी गई विदाई
चयन की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ दीपक की सफलता का जश्न मनाया। गांव के सैकड़ों लोग एकत्र हुए और दीपक को फूल-मालाओं से लाद दिया। मंगलवार को दीपक अपनी ट्रेनिंग के लिए इंदौर (मध्य प्रदेश) रवाना हो गए। इस भावुक विदाई के समय पूरे गांव की आंखें गर्व से नम थीं।
गांव के युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत
ग्राम प्रधान भूरा सिंह ने दीपक की सराहना करते हुए कहा कि एक मेहनती और लगनशील युवक का देश सेवा के लिए चुना जाना पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। इससे गांव के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। बेटे की इस उपलब्धि पर पिता नेत्रपाल सिंह ने पूरे गांव में मिठाई बांटी और हर्षोल्लास के साथ भंडारे का आयोजन किया।
दीपक की यह सफलता साबित करती है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो गरीबी कभी भी कामयाबी की राह में बाधा नहीं बन सकती।
महराजगंज: 15 मार्च को धनेई में सुभासपा की सामाजिक समरसता महारैली, 100 ब्राह्मण करेंगे शंखनादhttps://t.co/SmoDyJ6L1B
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2026























