औरैया: प्रधानमंत्री का AI जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, बेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

औरैया

औरैया जनपद के बेला थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री का ए.आई. द्वारा निर्मित एक आपत्तिजनक वीडियो साझा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बेला थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री का ए.आई. द्वारा निर्मित एक आपत्तिजनक वीडियो साझा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती द्वारा अपराधियों और सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

19 वर्षीय युवक ने सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक की पहचान सुमित पाल (उम्र 19 वर्ष), पुत्र वेदराम पाल, निवासी पुर्वा भवन (पोस्ट गैली), थाना बेला के रूप में हुई है। आरोपी ने आधुनिक तकनीक (AI) का दुरुपयोग कर प्रधानमंत्री का एक विवादित वीडियो तैयार कर उसे सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया था, जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका थी।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

मंगलवार, 10 मार्च 2026 को थाना बेला पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी सुमित पाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

उ0नि0 बृजभूषण तिवारी (थाना बेला)

हे0का0 वेदपाल सिंह (थाना बेला)

हे0का0 अवधेश कुमार (थाना बेला)

सोशल मीडिया पर निगरानी तेज

पुलिस अधीक्षक ने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक या एआई जनरेटेड फेक न्यूज  साझा न करें। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर की जाने वाली हर संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस की साइबर सेल पैनी नजर रख रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.