बलरामपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, उतरौला में ₹1.5 लाख की चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार 1 बाल अपचारी हिरासत में

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली उतरौला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली उतरौला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, साथ ही एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की मोहल्ला पटेल नगर निवासी अशफाक उल्लाह के घर में बीती 7 जनवरी की रात को चोरों ने धावा बोला था। चोरों ने घर से करीब 1.5 लाख रुपये नकद, कीमती जेवरात, एक टैबलेट और मोबाइल फोन पार कर दिया था। इस संबंध में पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर और शक के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के सख्त निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली उतरौला में मु0अ0सं0 0006/2026 के तहत धारा 305ए, 331(4) और 61(2) बी.एन.एस. (BNS) के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.